अल्मोड़ा-नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा ने समस्त नगरवासियों एवं व्यापारियों को रक्षाबंधन की बधाई देने के साथ ही बताया कि आगामी 18 अगस्त रविवार को अल्मोड़ा बाजार पूर्ण रूप से खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन का त्यौहार होने के कारण अल्मोड़ा बाजार बन्द रहेगा। व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए एवं जनता को खरीददारी में कोई दिक्कत ना हो इस कारण रविवार को अल्मोड़ा बाजार खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *