अल्मोड़ा-सही मायने में जनता के दुख तकलीफ़ में काम आना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की निशानी है।इसी बात को चरितार्थ कर रहे हैं अल्मोड़ा नगर निगम के पार्षद एवं युवा नेता अमित साह मोनू एवं अर्जुन बिष्ट चीमा।पिछले समय में लगातार किसी भी मरीज को रक्त की आवश्यकता होने पर इन दोनों जनप्रतिनिधियों के द्वारा मेडिकल कालेज पहुंच कर रक्तदान किया गया है।इसके साथ ही आपात स्थिति में डोनर ढूंढकर भी रक्तदान करवाया गया है।आज भी रानीखेत से अल्मोड़ा मेडिकल कालेज रेफर एक महिला को रात्रि में आपात स्थिति में बी पाजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी।जिसकी सूचना पर उपरोक्त पार्षदों ने डोनर विपिन सिंह से सम्पर्क किया और मेडिकल कालेज के रक्तकोष में विपिन सिंह ने रक्तदान किया।साथ में मरीज की स्थिति देखने स्वयं भी दोनों पार्षदगण मेडिकल कालेज पहुंचे।पार्षद अमित साह मोनू एवं पार्षद अर्जुन बिष्ट चीमा जहां एक ओर इस तरह के सामाजिक कार्यों से लोगों की मदद कर रहे हैं वहीं रक्तदान के प्रति युवाओं में जाग‌रूकता लाने का भी कार्य कर रहे हैं।अपने इन सामाजिक कार्यों के कारण इन पार्षदों की अपनी एक अलग पहचान है तथा लोगों के द्वारा लगातार इनके कार्यों को सराहा जाता है।आज रात्रि में इस स्थिति में पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद अर्जुन बिष्ट, रक्तदाता विपिन सिंह के साथ जगदीश नगरकोटी,गोलू भट्ट भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *