अल्मोड़ा-राष्ट्रनीति संगठन ने कल अल्मोड़ा में आयोजित रैली के दौरान की गई ब्राह्मण विरोधी बयानबाजी पर गहरा दुख व्यक्त किया है।संगठन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने वाले बयान निंदनीय, अस्वीकार्य और समाज में वैमनस्य फैलाने वाले हैं।राष्ट्रनीति संगठन ने ऐसे बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित महिला वक्ता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इस प्रकार की भाषा लोकतांत्रिक और सभ्य समाज की मूल भावना के विपरीत है।साथ ही संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि उक्त महिला द्वारा दिया गया बयान रैली के आयोजक मंडल की सोच या आधिकारिक रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करता और आयोजक मंडल को उस बयान से अलग माना जाए।राष्ट्रनीति संगठन ने सभी राजनीतिक, सामाजिक संगठनों एवं व्यक्तियों से अपील की है कि वे अपनी अभिव्यक्ति में संयम,जिम्मेदारी और सामाजिक सौहार्द का ध्यान रखें ताकि समाज में आपसी भाईचारा और शांति बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *