पिथौरागढ-लक्ष्मण सिंह मेहर राजकीय महाविद्यालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में आयोजित शोभन सिंह जीना विश्व विद्यालय अल्मोड़ा के तत्वाधान में 28 फरवरी 2022 को अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 10 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।पर्वतीय अंचलों में स्थित छोटे-छोटे महाविद्यालयों से छात्र-छात्राओं द्वारा इस दौड़ में प्रतिभाग किया गया।जिसमें हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर की छात्रा कुमारी नेहा रावत का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्रॉस कंट्री रेस के लिए हुआ है जोकि 10 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित होगी।एक छोटी सी ग्रामीण परिवेश की छात्रा का संसाधनों के अभाव में इस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना अपने आप में एक खुशी की बात है।इसके लिए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर हेमा प्रसाद,कार्यक्रम अधिकारी लियाकत अली,पिथौरागढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं खेल प्रभारी पुष्कर सिंह बिष्ट,डा० जगदीश प्रसाद,डॉक्टर चंद्र प्रकाश वर्मा,कंचन वर्मा एवं कोच कुंदन सिंह बिष्ट ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।