अल्मोड़ा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचार प्रमुख राजेंद्र जोशी ने जानकारी दी कि संघ का विशेष गुणात्मक संचलन आज पूरी शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक दंड सहित पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।संचलन सुबह 10 बजे सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम से शुरू हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हीराडूंगरी से पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पर समाप्त हुआ। यह आयोजन दोपहर 12 बजे तक चला।कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और संगठन का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से ली गई थी और प्रशासन ने आवश्यकतानुसार पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की।आरएसएस के नगर कार्यवाह कुंवर जी और जिला कार्यवाह जगदीश नेगी ने बताया कि इस संचलन का उद्देश्य समाज में अनुशासन,संगठन और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना था। उन्होंने प्रशासन और स्थानीय जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विभाग प्रचारक कमल, जिला प्रचारक आशुतोष, नंदन, दीपक, सूरज, भास्कर, सुरेश, प्रकाश सहित संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संघ के इस आयोजन ने अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *