अल्मोड़ा-राष्ट्रीय खेलों के दौरान अल्मोड़ा अल्मोड़ा में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन दुरुस्त है। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान एंट्री और एग्जिट गेट, पार्किंग स्थल, होटलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और उनकी सक्रिय निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया। यातायात प्रबंधन के संदर्भ में उन्होंने खिलाड़ियों और स्टाफ के आवागमन को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने और आवागमन रूट को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। लाने-ले जाने वाले वाहनों के पास और उनकी परमिट व्यवस्था की सख्ती से जांच के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय खेल प्रबंधन टीम अल्मोड़ा के साथ बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। टीम को सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी आवश्यकता पर ध्यान देने और किसी भी संभावित चुनौती के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *