अल्मोड़ा-शनिवार को राष्ट्रीय जनसेवा समिति अल्मोड़ा के द्वारा राजकीय जूनियर हाईस्कूल महतगांव,विकासखंड हवालबाग में स्कूल के सभी विद्यार्थियों के व्हाईट बोर्ड व कापियां वितरित की गई है।इस कार्यक्रम में स्कूल में सभी बच्चों ने समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी व महासचिव प्रकाश रावत का स्वागत गीत गाकर किया।समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी ने स्कूल के बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व महासचिव प्रकाश रावत ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए समिति द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाएगा।इस कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य नारायण सिंह बिष्ट,सुरेश चंद्र सहायक अध्यापक,श्रीमती ज्योति तिवारी सहायक अध्यापिका,श्रीमती निशा अग्रवाल सहायक अध्यापिका व श्रीमती गंगा देवी अध्यक्ष एसएमसी भी उपस्थित रही।विदित हो कि राष्ट्रीय जन सेवा समिति लगातार आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद करती आ रही है।समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी समय समय पर जरूरतमंदों की भी लगातार सामग्री एवं आर्थिक सहायता देकर मदद करती आ रही हैं।कोरोनाकाल में भी राष्ट्रीय जनसेवा समिति के द्वारा जरूरतमंदों की काफी बड़ी संख्या में आक्सीमीटर,सैनेटाईजर,वैपोराईजर,मास्क एवं खाद्य सामग्री देकर मदद की गयी थी।
