अल्मोड़ा-राष्ट्रीय जन सेवा समिति की ओर से कोरोना काल में लोगों की मदद की जा रही है।समिति की ओर से ग्रामीण इलाकों में लोगों को आक्सीमीटर,स्टीमर,सैनिटाइजर, मास्क आदि का वितरण किया।समिति की ओर से अध्यक्ष शोभा जोशी और महासचिव प्रकाश रावत ने भैंसियाछाना विकासखंड पेटशाल, दियारी,कांचूला,खांकरी,कटधारा, कलैन,सल्ला भाटकोट,नौगांव, बेलवालगांव नैनी,बाराकोट क्षेत्र में जरुरतमंदों को निःशुल्क 40 ऑक्सीमीटर प्रदान किए।इसके अलावा 200 स्टीमर,500 मिली के सौ सैनिटाइजर के अलावा मास्क वितरित किए गए।इस दौरान लोगों को ऑक्सीमीटर के प्रयोग की जानकारी भी लोगों को दी और ग्रामीणों से कोरोना-19 की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।उन्होंने कहा कि जन जागरुकता से ही कोरोना महामारी को हराया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में जरुरतमंदों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इधर नगर क्षेत्र में ड्यूटी में तैनात पुलियों के लिए चाय और जलपान की व्यवस्था समिति की ओर से की जा रही है।
