रानीखेत-मनीष सिंह पुत्र डी०एस० बिष्ट निवासी बद्री ब्यू रानीखेत एवं तरूण कुमार निवासी सरना गार्डन रानीखेत द्वारा कोतवाली रानीखेत में अपने मोबाईल फोन खो जाने के सम्बन्ध में दिनाॅक 25 एवं 16 फरवरी 2021 को शिकायत दर्ज करवाई गयी।उक्त प्रकरण में रानीखेत पुलिस द्वारा साईबर सेल में नियुक्त का० मोहन बोरा की मदद से दोनों के मोबाईल बरामद कर उनके मोबाईल सुपुर्द किये गये।अपना खोया मोबाईल पाकर शिकायतकर्ता द्वारा साईबर सैल एवं रानीखेत पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
