अल्मोड़ा-दिनांक 1 जून को कोतवाली रानीखेत क्षेत्र में उर्स मेले के दौराने पेड गिरने से दब कर कई लोग घायल हो गये और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।पेड़ गिरने की सूचना प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ के नेतृत्व में कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची,पेड़ गिरने से काफी लोग दबे हुए थे जिनको पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया और प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया।रेस्क्यू के दौरान स्थानीय लोगो द्वारा भी मदद की गयी। घायलो का विवरण में कृष्णा उम्र 15 वर्ष पुत्र कमल निवासी बमस्यू रानीखेत,सरताज पुत्र इकराज निवासी सितारगंज उधम सिंह नगर,हिमांशु बिष्ट पुत्र पूरन सिंह बिष्ट निवासी बमस्यू रानीखेत,मेघा उम्र 21 वर्ष पुत्री बिपिन चंद्र निवासी जरूरी बाजार रानीखेत,राजपाल उम्र 52 वर्ष पुत्र टीकाराम निवासी बाजपुर ऊधम सिंह नगर,कमरू खान पुत्र अब्दुल राशीद निवासी बाजपुर ऊधम सिंह नगर,नबी अहमद उम्र 35 वर्ष पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश,नासिर उम्र 26 वर्ष पुत्र मोहम्मद अनीफ निवासी बाजपुर ऊधम सिंह नगर है।मृतक संजू देवल उम्र 50 वर्ष पुत्र रामचंद्र निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश है।दूसरी घटना में आधी तूफान से ग्राम झलोरी के पास एक वाहन में पेड गिरने से 03 लोग घायल हुए।घायलों का विवरण रिया उर्फ रदिमा उम्र 13 वर्ष पुत्री शंकर दत्त,हंसी देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी हरिदास निवासी सनाडा भिकियासैंण अल्मोड़ा,किरन पत्नी खीमानंद निवासी सनाडा भिकियासैंण अल्मोड़ा है।तृतीय घटना में गनियाद्योली में आधी,तूफान से पेड गिरने पर एक व्यक्ति घायल हुआ।
जिसकी पहचान पीतांबर पुत्र देवी दत्त निवासी गनियोद्योली रानीखेत अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
