रानीखेत-आज दिनांक 13.05.2022 को राजस्व क्षेत्र बमस्यूँ तहसील रानीखेत में वादी हरीश चन्द्र जोशी द्वारा मु०अ०सं०- 06/2022 धारा 377/506 भादवि व 34 पोक्सो अधिनियम बनाम शिक्षक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विध्यालय स्यालीखेत रानीखेत के द्वारा स्कूल में अध्ययनरत छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न करने के सम्बन्ध में अभियोग दर्ज कराया गया है जिस पर प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अभियोग रैगुलर पुलिस (थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा) को स्थानान्तरित की गयी है।जिनके द्वारा विवेचना ग्रहण कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।तथा सीघ्र ही नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
