अल्मोड़ा-नगर के रानीधारा में पिछले लंबे समय से रात्रि के समय सड़कों पर गुलदार दिखाई देने से आतंक का माहौल बना हुआ था।पिछले दिनों वन विभाग के द्वारा वहां पर पिंजड़ा लगाया गया था जिसमें विगत रात्रि तेंदुआ फंस गया।आज सुबह वन विभाग की टीम के द्वारा उसे रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया।वन विभाग की टीम में अमित सिंह भैसोड़ा अनुभाग अधिकारी,सत्येंद्र सिंह नेगी,वन दरोगा भास्कर नाथ महंत,वन दरोगा ऋषभ सेमवाल,वन दरोगा विवेकतिवारी,वन बीट अधिकारी राहुल मनराल,वन बीट अधिकारी प्रकाश कुमार,वन बीट अधिकारी नीरज नेगी, क्यूं आर टी सदस्य मनोज जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *