अल्मोड़ा-विगत दिनों ग्रेस स्कूल के पास रानीधारा रोड में जो दीवार टूटी हुई थी शनिवार को उसका निरीक्षण करने के लिए गए लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) और भाजपा नगर के पूर्व महामंत्री कृष्णा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर तत्काल रूप से दीवार का कार्य शुरू हो गया है।इस संबंध में सभाषद अमित के द्वारा ठेकेदार से मुलाकात एवं वार्ता भी की गयी।जिसमें ठेकेदार ने बताया कि शीघ्र अति शीघ्र दीवाल निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।सभाषद ने बताया कि पूर्व में इस संबंध में जिलाधिकारी को इस दीवार के विषय में उनके द्वारा बताया गया था और कहा गया था कि यह अति महत्वपूर्ण रास्ते की दीवार है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र अति शीघ्र आरंभ किया जाए।जिसपर जिलाधिकारी ने शीघ्र अति शीघ्र कार्य आरंभ करने का आश्वासन उन्हें दिया था।सभाषद ने दीवार का कार्य प्रारम्भ कराने के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह एवं अधीक्षण अभियंता प्रांतीय खंड जी०सी०आर्य को धन्यवाद प्रेषित किया।लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह(मोनू),भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा सिंह,बद्रेश्वर वार्ड सभासद मनोज जोशी,हर्षवर्धन तिवारी एवं क्षेत्र की जनता द्वारा भी जिलाधिकारी का आभार प्रकट किया गया है।