अल्मोड़ा-पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर खमसील बुजु मंदिर बॉसगली जोहरी बाजार में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया।मंदिर परिसर के आस पास पूरे वातावरण में भक्ति की धारा बहती रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर मनोज वर्मा, कांची वर्मा,संजय वर्मा,विवेक वर्मा,विजय चौहान,हरषु वर्मा, राजा वर्मा,सुशील शाह,अजय वर्मा,भैरव गोस्वामी,वैभव पांडे, कमल शाह,पवन शाह,मनी पांडे, प्रतेश पांडे,ललित वर्मा,सहदेव वर्मा, संजय वर्मा,बलवंत राणा,योगी, राजा पांडे सहित समस्त भक्तजन मौजूद रहे।आयोजन में श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *