अल्मोड़ा-पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में शाखा अल्मोड़ा के द्वारा संचालित निशुल्क योग शिविर प्रातः काल 5:15 बजे से रामलीला मैदान निकट मानस पब्लिक स्कूल ढूंगाधारा अल्मोड़ा में दिनांक 19 मई 2023 से पांच दिवसीय योग शिविर के रोगानुसार योग आसन प्राणायाम की क्रियाएं सिखाई जाएंगी जैसे कमर दर्द ,कंधे ,गर्दन का दर्द,उच्च रक्तचाप,मधुमेह आदि रोगों को योगासन,प्राणायाम के अभ्यास के द्वारा दूर करने के उपाय बताए जाएंगे।शारीरिक गठन को दुरुस्त करने,मन को एकाग्र करने की विधियां बताई जाएंगी।आत्मा को परमात्मा से जोड़ने के उपाय भी बताए जाएंगे।साथ ही आसनों के द्वारा मानसिक,शारीरिक,बौद्धिक एवं आध्यात्मिक स्तर को अच्छा करने और विकसित करने की शुरुआत में बेसिक तरीके को बताया जाएगा।जिससे हम योग व प्राणायाम के नियमित अभ्यास से लाभान्वित हो सके।जिला युवा प्रभारी अल्मोड़ा कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी देते हुए अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर से जुड़ कर इसका लाभ ले और इस शिविर को सफल बनाये।जसोद सिंह बिष्ट एवं विशेषज्ञ इस शिविर में निःशुल्क प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों को उनकी समस्याओं का उपाय देने के लिए और योग शिविर को संचालित करने के लिए उपस्थित रहेंगे ।
