अल्मोड़ा-दिनांक 17 मई 2022 को पुरस्कार सम्मान समारोह में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गयी।वही दूसरी तरफ मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं द्वारा रामकृष्ण कुटीर द्वारा स्वतंत्रता अमृत महोत्सव की 75 वी वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर इंटर स्कूल कॉन्पिटिशन में जो कि विगत दो चरणों में संपन्न कराया गया।उक्त इंटर स्कूल प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल से चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतीक बिष्ट कक्षा चार के छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विवेक सिंह मेहता कक्षा पांच के छात्र ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया और निबंध प्रतियोगिता में सिद्धि जोशी कक्षा आठ की छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने इसे मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की मेहनत,मार्गदर्शन,छात्र छात्राओं की लगन,मेहनत,प्रतिभा का सुंदर परिणाम बताया।मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने बताया स्वामी विवेकानंद एवं आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित विवेक उत्सव के शुभारंभ अवसर पर रामकृष्ण कुटीर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया।बच्चों की इस सांस्कृतिक प्रस्तुति और विवेकानंद जी पर भाषण देने के अंदाज को सबने सराहा।जिसमें ट्यूलिप पंत,प्रतीक बिष्ट,अवनि बिष्ट, अन्नू कुमारी,मयंक पोलखवाल,भूमित बिष्ट,वर्षा मेहता,वंशिका डोलिया, माही विरोरिया,भावेश जोशी,स्नेहा जोशी,कनिष्का सिराडी,विवेक सिंह मेहता,अदिति आदि शामिल रही।मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना भंडारी के निर्देशन में यह प्रस्तुति तैयार की गई।प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी द्वारा पुरस्कार देकर विजेताओं को सम्मानित किया गया।