पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर एवं दर्जनों युवाओं द्वारा अपने अपने आवास पर व्यापारी रामदेव द्वारा एलोपैथी एवं डॉक्टर्स व कोरोना वॉरियर्स के लिए अपमानजनक बात करने के विरोध में धरना दिया गया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुश्वारियों के समय जब एक विशाक्त विषाणु मानवता को दंश दे रहा हो,जन क्षति हो रही हो।ऐसे मे केंद्र सरकार के सरमायेदार व्यापारी रामदेव का आधुनिक चिकित्सा तंत्र के छत्रपों,हमारे चिकित्सकों पर अभद्र,अमर्यादित,अशोभनीय तंज कसना संवेदनहीनता का नमूना है और कोरोना योद्धाओं का अपमानहै।उन्होंने कहा कि हम यूथ कांग्रेस उत्तराखंड के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता कोरोना योद्धाओं के इस अपमान के विरोध में अपने अपने आवास पर धरना दे रहे हैं।तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लाईव आकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कर रहे हैं।हमारी मांग है की सबसे पहले व्यापारी रामदेव खुद अपनी डिग्री दिखाए और सरकार व प्रशासन से हमारी मांग है की जल्द से जल्द व्यापारी रामदेव की गिरफ्तारी की जाए और अगर ऐसा नहीं होता तो यूथ कांग्रेस अपने मेडिकल वर्कर्स के समर्थन में आंदोलन छेड़ने हेतु बाध्य होंगे।