अल्मोड़ा-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर संपूर्ण विश्व भर में वृहद रक्तदान अभियान आयोजित कर इस दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मना रहा है।इसी क्रम में आज ब्रह्माकुमारी उप सेवा केंद्र खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा द्वारा गोवर्धन तिवारी बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें संस्था के सदस्यों सहित मेडिकल कॉलेज की छात्र-छात्राओं द्वारा भी प्रतिभाग कर रक्तदान किया गया।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉक्टर चंद्र प्रकाश भैसोड़ा,रक्तदान केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा शैलेश जैन,पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक डॉ जे सी दुर्गापाल, सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं उपनिदेशक डीआरडीओ डॉ हेमंत पांडे,डां महेंद्र कुमार पंत एवं मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के अधिकारी कार्मिक और नर्सिंग स्टाफ सहित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सभी माताएं बहनें और भाई उपस्थित रहे।उपस्थित सभी चिकित्सकों द्वारा आम जनता को रक्तदान हेतु प्रेरणा प्रदान दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *