अल्मोडा़-आज उत्तराखंड राज्य गठन के स्थापना दिवस पर जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोडा़ में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में राज्य आन्दोलनकारियों का बहुत बढ़ा योगदान है।उन्होंने इस परिकल्पना के साथ उत्तराखंड का सपना देखा था कि उत्तराखंड अलग राज्य बनने से यहां के पर्वतीय क्षेत्रों का विकास तेजी से होगा।शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क तथा रोजगार जैसे मूलभूत सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध होंगी।परन्तु उत्तराखंड गठन के बीस साल बाद भी उत्तराखंड राज्य को विकास की दरकार है।कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि बहुत अच्छी बात है कि उत्तराखंड एक अलग राज्य बना।परन्तु जब तक उत्तराखंड के युवाओं के लिए भरपूर रोजगार,जनता के लिए भरपूर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी,उत्तराखंड के अन्तिम छोर तक सड़कें नहीं पहुंचेंगी तब तक उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना साकार नहीं होगी।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि जिस उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई थी उसमें मध्यहिमालय का विकास आज भी नहीं हो पाया है।जब तक उत्तराखंड के युवाओं को पर्याप्त मात्रा में रोजगार नहीं मिलता,उत्तराखंड से पलायन नहीं रूकता,उत्तराखंड में विकास धरातल पर नहीं होता तब तक उत्तराखंड राज्य के गठन का उद्देश्य पूरा नहीं होगा।कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव राबिन भन्डारी ने किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,बी के पान्डेय,रमेश चन्द्र कान्डपाल,पारू उप्रेती,राबिन मनोज भन्डारी,रमेश नेगी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।