अल्मोड़ा-राज्य शैक्षिक प्रबंधन और प्रशिक्षण संस्थान में दिनांक 4 से 7 मई तक जनपद अल्मोड़ा के 20 और बागेश्वर के 15 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस हेतु सीमैट के अधिकारियों से माह अप्रैल में ही अनुरोध किया गया था जिसका संज्ञान लेते हुए सीमैट के अपर निदेशक दिनेश गौड़ व मदन उनियाल प्रोफेशनल का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।वर्तमान में जनपद अल्मोड़ा व बागेश्वर के मिनिस्टीरियल कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अन्य जनपदों ऊधम सिंह नगर,पिथौरागढ़,नैनीताल व चंपावत के सदस्यों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।सीमैट के अधिकारियों से कुमाऊं मण्डल सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक व मंडलीय उपाध्यक्ष बलवीर भाकुनी द्वारा मुलाकात की गई थी।मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती, मंडल सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा सीमैट के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जिला मंत्री पंकज जोशी, बागेश्वर संरक्षक भुवन जोशी,अध्यक्ष विजय रावत,सचिव इंद्रेश कोरंगा, पिथौरागढ़ अध्यक्ष सौरभ चंद,सचिव कैलाश बिष्ट,चंपावत अध्यक्ष मिंटू राणा,सचिव जनपद नैनीताल अल्मोड़ा हरिशंकर नेगी,सचिव तरूण तिवारी, जनपद ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय,सचिव हरजीत द्वारा प्रशिक्षण शुरू किए जाने पर आभार व्यक्त किया है और उम्मीद व्यक्त की है कि सभी जनपदों का चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
