अल्मोड़ा-धर्मेंद्र कुमार सहायक आयुक्त राज्य कर अल्मोड़ा द्वारा दिए गए निर्देशों के संबंध में जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल व व्यापारी वर्गों के साथ राज्य कर विभाग द्वारा पंजीयन जागरूकता अभियान के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी, नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी वर्ग उपस्थित रहा।जिसमें प्रकाश सिंह धर्मसत्तू राज्य कर अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा व्यापार मंडल के माध्यम से जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत जो व्यापारी पंजीयन सीमा के अंतर्गत आते हैं,जिन्होंने किसी भी कारणवश पंजीयन के लिए कोई भी आवेदन नहीं किया है उन्हें पंजीयन आवेदन करने हेतु पंजीयन जागरूकता मीटिंग के माध्यम से बताया गया।साथ ही प्रकाश सिंह धर्मसत्तू राज्य कर अधिकारी द्वारा पंजीयन हेतु वार्षिक टर्नओवर 20 लाख होने पर ही पंजीयन लेना अनिवार्य है।बताया गया कि मीटिंग में भुवन चंद बिनवाल प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसलिए व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से निवेदन किया है कि जो इसकी सीमा के अंतर्गत आते हैं वह जीएसटी में रजिस्ट्रेशन अवश्य करें।बैठक में व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी,दिनेश मठपाल,अतुल पांडे, ललित मिश्रा,अमन नज्जौन,ज्योति कपूर,कोषाध्यक्ष कौशिक पांडे,नरेंद्र कुमार विक्की,आशु गोस्वामी,नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा, सचिव वकुल साह,सहसचिव अश्विनी नेगी,अंकित गुप्ता,अनिल धवन,राहुल वोहरा,युवम वोहरा,पार्षद गुंजन चम्याल,आशु भट्ट,रवि सचदेवा, आशीष कुमार,मनोज बिष्ट,किरन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *