ऋषिकेश/द्वाराहाट-ऋषिकेश के इंद्रमणि बरौनी चौक पर मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।पुतला दहन में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान,राज्य आंदोलनकारी डॉक्टर कृपाल सिंह रावत,चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के संयोजक मनीष कुमार समेत अनेक प्रमुख आंदोलनकारी मौजूद रहे।उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तत्काल लागू करें और आंदोलनकारियों पर 14 जुलाई को राजभवन पर किए गए प्रदर्शन में लगाए गए मुकदमों को वापस ले।धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि समिति के द्वारा राज्य भर में चलाए गए राज्य सरकार विरोधी अभियान के तहत आज अल्मोड़ा में द्वाराहाट और नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में भी भाजपा सरकार के पुतले जलाए गए।उन्होंने कहा कि यह क्रम 21,22,23 जुलाई को भी जारी रहेगा।वहीं अल्मोड़ा नगर क्षेत्र द्वाराहाट में भी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला आग के हवाले किया।आंदोलनकारीयो ने ऐलान किया कि यदि सरकार ने आंदोलनकारियो की जल्दी सुध नही ली तो समूचे प्रदेश के राज्य आंदोलनकारी आगामी आठ अगस्त को क्रांति दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।आंदोलनकारी ने कहा कि 14 जुलाई को राजभवन कूच के लिए जा रहे आंदोलनकारियों पर सरकार द्वारा जो मुकदमे लगाये है उसके लिए आंदोलनकारी भाजपा सरकार की घोर निंदा करते है।आंदोलनकारियों ने कहा है कि 10% क्षैतिज आरक्षण को शीघ्र कानून बनाकर लागू किया जाय।गैरसैण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाया जाना पलायन रोकने हेतु आवशयक है। आंदोलनकारियो ने भू कानून को हिमांचल की तर्ज पर लागू करवाने की मांग भी प्रमुखता से ऊठाई है।पुतला दहन मे कैलाश फुलारा,चंदू उपाध्याय,गोपाल राणा,विपिन पंत,मनोज अधिकारी,दान सिंह राणा,किशन नेगी,मोहन चंद्र तिवारी,गोपू राणा व वीरन्द्र बजेठा सहित प्रमुख आंदोलनकारियों ने शिरकत की।