अल्मोड़ा-आज धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला के आह्वान पर अल्मोड़ा नगरपालिका के महत्त्वपूर्ण वार्ड राजपुरा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एनसीडी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें लोगों के ब्लड प्रेशर,शुगर,इत्यादि की जांच की गयी।
मंच के सदस्य पवन मुस्यूनी ने बताया कि मंच के वार्ड से वार्ड चलो अभियान के तहत विगत 28 दिसंबर को राजपुरा वार्ड में एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें वार्ड वासियों ने बताया कि अनेकों परिवार में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हैं।बच्चे व महिलाओं के पोषण की जानकारी व जरूरी दवाएं दी गयी।स्वास्थ्य शिविर में बढ़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।एनआरएचएम के कर्मचारियों ने बताया कि जब तक लोगो को बीमारियों से निजात नही मिलती तब तक निरन्तर राजपुरा वार्ड में निगरानी रहेगी।राजपुरा को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।इन्हीं समस्याओं को लेकर वार्ड वासी मंच संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिले तथा शीघ्रता से एक स्वास्थ्य शिविर लगाने हेतु ज्ञापन दिया गया। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।राजपुरा में आयी चिकित्सा टीम ने बताया कि आज लोगों में बीमारी के कारणों की जांच की जाएगी,रोगों का कारण पता होने पर डॉक्टरों की टीम व्यापक स्तर पर बीमारियों के निदान के लिए काम करेगी साथ ही पोषण के लिए,सरकार की पोषण की योजनाओं को जरूरत मंदो को पहुचाया जाएगा।वार्ड की निवासी सुषमा आर्या,शाहीना बेगम व अजय कुमार का कहना है कि विनय किरौला जी के प्रयासों से आज हमारे वार्ड में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।हम सभी धर्म निरपेक्ष युवा मंच के सदस्यों समेत मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला नोडल अधिकारी एनसीडी का धन्यवाद करते हैं।इस अवसर पर धर्म निरपेक्ष युवा मंच से पवन मुस्यूनी,मयंक पंत,विनोद मुस्यूनी,निरंजन पांडेय,भीम रावत,अशोक भंडारी,सूरज टम्टा,राजेंद्र लटवाल,केवल प्रसाद,कमलेश सनवाल समेत वार्ड निवासी एडवोकेट रितेश कुमार,सुषमा आर्या,शीना बेगम,अजय कुमार,आशा फेसिलेटर रेखा आर्या,मुमताज जहां,पुष्पा देवी,ममता भट्ट,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से भारत कुमार,राजेन्द्र तिवारी,दीवान बिष्ट,सौरभ जोशी,सुचिता भट्ट,नरेश सिंह,रीना मतवाल,हेमा ह्यांकी,सोनाली इत्यादि लोग उपस्थित रहे।