अल्मोड़ा-राजपुर क्षेत्र में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर चन्दन हॉस्पिटल, हल्द्वानी के तत्वावधान में नगर निगम पार्षद विकास कुमार आर्या के सौजन्य से आयोजित होगा।शिविर का आयोजन 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक धुनी मंदिर राजपुर अल्मोड़ा में किया जाएगा।शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे।इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ, पेट रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ,जनरल फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ और मूत्र रोग विशेषज्ञ शामिल रहेंगे।आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं।
