बागेश्वर-राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ २७-३-२०२२ को राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम आरे के ग्राम प्रधान परीक्षित खेतवाल द्वारा किया गया।आज दिनांक ३०-३-२०२२ को एनएसएस के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का प्रारंभ सूर्य नमस्कार और योग से हुआ।फिर शिविरार्थियो को जलपान कराया गया।फिर जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने शिविरार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।इसके बाद स्वयसेवकों द्वारा सफ़ाई अभियान तथा नशा उन्मूलन हेतु दर्सो ग्राम में जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमे वोलेंटियर द्वारा ग्राम से मंदिर तक के मार्ग कि सफ़ाई की गई।यह प्रोग्राम एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ० संजय कुमार, डॉ०अनुपमा पांडेय तथा डॉ०मनोज कुमार टम्टा की उपस्थिति में सुनिश्चित करवाया गया।
