अल्मोड़ा-आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शैलेंद्र चौहान उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा उपस्थित थे।उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र पाठक,डॉक्टर कैलाश सिंह डोलिया,सतीश मिश्रा,प्रमोद कुमार पंत तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति पंत उपस्थित थे।प्रवेश उत्सव के अवसर पर उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के द्वारा नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा छात्रों को सरकारी विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया।इससे पूर्व उप निदेशक एवं खंड शिक्षा अधिकारी तथा समस्त अतिथियों के मध्य प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति पंत के द्वारा विद्यालय की विगत सत्र की आख्या प्रस्तुत की गई तथा परिषदीय परीक्षा 2024 का परिणाम भी बताया गया। सभी नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को शिक्षिका वर्ग द्वारा कॉपियां एवं पेन उपहार स्वरूप दी गई तथा तिलक लगा करके उनका स्वागत किया गया एवं छात्राओं को खीर खिलाई गई।इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती पार्वती देवी,अभिभावक संघ अध्यक्ष श्रीमती वीना चम्याल तथा जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि उपस्थित थे।जिला पंचायत सदस्य के द्वारा विद्यालय के विकास हेतु 5100 की धनराशि देने की घोषणा इस अवसर पर की गई।प्रधानाचार्य द्वारा समस्त उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद प्रेषित किया गया।


