शीतलाखेत-राइका शीतलाखेत अल्मोड़ा में नवीन नामांकन व स्वागतोत्सव में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य धामस क्षेत्र प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा राइका शीतलाखेत के सौंदर्यीकरण के लिए एक लाख रुपए की धनराशि दिये जाने की घोषणा की है।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सीता राणा, अध्यक्ष अभिभावक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्ट व मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक उपस्थित थे।गुरुजनों में श्रीमती संगीता रावत,सुनील बिष्ट,श्रीमती आरज़ू खान,श्रीमती रेखा आर्या, अनीता जोशी,ज्योति बिष्ट,मदन मोहन,दिग्दर्शन फुलोरिया,ललित मोहन,दीपा लटवाल,श्रीमती सीमा टोलिया उपस्थित रहे।इस विभाग के कार्यक्रम में सभी गुरुजनों व छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ललित पाठक द्वारा किया गया।क्षेत्रीय जनता व व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पाठक द्वारा जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त किया है।