बागेश्वर-राजीव गांधी की पुण्यतिथि को कोरोना महामारी को समर्पित करते हुए इसे सद्भावना दिवस की रूप में मनाएगी युवा कांग्रेस बागेश्वर जिसके तहत 21 मई 2020 को बागेश्वर में राशन किट,मास्क, सैनिटाइजर,कोरोना किट का वितरण और 25 मई को जिला रक्तदान कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने सभी युवा साथियों व बागेश्वरवासियों से अधिक से अधिक रक्त शिविर में पहुँचने की अपील की है।
