अल्मोड़ा-आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम् वर्तमान लोकसभा सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन को सादगीपूर्ण तरीके से मनाते हुए अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कांंग्रेसजनों के साथ बल्ढौटी स्थित लेप्रोसी मिशन में खाद्यान्न का वितरण किया।इस अवसर पर लेप्रोसी में रह रहे परिवारों हेतु आटा,चावल,मसाले,तेल,दाल,चीनी,मास्क सहित अन्य वस्तुएं प्रदान की गयी।इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि इस कोरोनाकाल में अपने नेता के जन्मदिन को बेहद सादगीपूर्ण तरीके से मनाते हुए कांंग्रेसजन लोगों की मदद कर रहे हैं तथा इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस कोरोनाकाल में सभी कांंग्रेसजन लगातार राहुल गांधी जी के निर्देश पर जरूरतमंदो की सेवा में लगे हैं।श्री तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा भी सभी कांंग्रेसजनों से अपील की गयी है कि आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की यथासम्भव मदद करे तथा आज कांंग्रेसजनों द्वारा अलग अलग जगहों पर जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि इस विपरीत समय में कांंग्रेस पार्टी यथासंभव जरूरतमंदो की लगातार मदद कर रही है तथा जब तक हम इन विपरीत परिस्थितियों से बाहर नहीं आ जाते तब तक जरूरतमंदो की सेवा का यह कार्यक्रम अनवरत जारी रहेगा।खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पूर्व सभाषद किशनलाल,पूर्व सभाषद मुकेश नेगी,जिला महासचिव गीता मेहरा,यूथ कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल कार्की, नगर प्रवक्ता पंकज काण्डपाल,दीपा भण्डारी,गीता पाण्डे,राधा राजपूत,चन्दन कनवाल तथा जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक उपस्थित रहे।