अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज पुष्कर सिंह धामी को पुनः मुख्यमंत्री बनाए जाने के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया।इस अवसर पर उपस्थित नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के युवा नेतृत्व पर विश्वास करते हुए प्रदेश की बागडोर युवा मुख्यमंत्री के हाथों में देकर प्रदेश की जनता के विश्वास पर मोहर लगाई है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास को नई गति प्रदान होगी।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट,नगर महामंत्री मनोज जोशी,संजय साह रिख्खू, सभासद अमित शाह मोनू,शैलेंद्र साह, राजीव गुरुरानी,धर्मेंद्र बिष्ट,देवेंद्र सत्यपाल,मनीष जोशी,अजय वर्मा, ललित मेहता,हरीश चंद्र भट्ट,लता बोरा, लीला बोरा,किरण पंत,बीना नयाल,माया जोशी,लता पांडे,प्रेम मेर, मीना नेगी,लक्की वर्मा,मीना भैसोड़ा, निशा बिष्ट,शांति बिष्ट,चंद्रा जोशी,प्रेम बिष्ट,गोविंद मटेला,शरद गुरुरानी,एलके गुरुरानी,आनंद कनवाल,हरीश कनवाल,गोपाल जीना, कृष्ण बहादुर सिंह,सुनील जोशी,दिवस तिवारी,इंदर नेगी,ख्याली पांडे,त्रिलोक रावत,बालकृष्ण जोशी,दीपक वर्मा, पीयूष कुमार,मनोज बिष्ट,मुकुल कुमार,रमेश मेर,आशीष गुरुरानी, अर्जुन बिष्ट वैभव सिंह,संजीव जोशी, मनीष कनवाल,अमन,वीरेंद्र पथनी, युवम वोहरा,तस्लीम अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
