अल्मोड़ा-पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरन पंत ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।इस अवसर पर श्रीमती पन्त ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के युवा नेतृत्व पर विश्वास करते हुए प्रदेश की बागडोर युवा मुख्यमंत्री के हाथों में देकर प्रदेश की जनता के विश्वास पर मोहर लगाई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास को नयी गति मिलेगी।