पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में पूर्व विधायक मयूख महर के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में पीपीई किट व सेनेटाइजर दिये गये जिनको वहां कार्यरत कर्मियों द्वारा रिसीव किया गया।यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि हर बार की भांति इस बार भी पूर्व विधायक मयूख महर के जन्म दिवस पर उनके द्वारा जन सेवा हेतु कार्य किया गया।पिछले वर्ष यूथ कांग्रेस ने उनके जन्मदिन पर रक्त दान शिविर लगाया था और इस बार यूथ कांग्रेस ने केक काटने और पार्टी करने के स्थान पर कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेडिकल वर्कर्स की सुरक्षा हेतु कोरोना से युद्ध की आवश्यक सामग्री दी गई जिसमें पीपीई किट एवं सेनेटाइजर सम्मिलित हैं।यूथ कांग्रेस ने पूर्व विधायक के दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की।इस अवसर पर प्रदेश सचिव करन सिंह,विधानसभा अध्यक्ष सुभम बिष्ट,जिला महासचिव आनंद धामी,जिला महासचिव प्रकाश देवली, नगर अध्यक्ष अभिषेक कोहली आदि उपस्थित थे।