अल्मोड़ा-मां नन्दा देवी का वर्षों पुराना मेला करोड़ों लोगों की आस्था का ऐतिहासिक मेला है,जो वर्षों से क्षेत्रीय जनता व मंदिर समिति द्वारा आयोजित किया जाता है।इस बार मेला 6 सितम्बर से 13 सितम्बर तक होना तय हुआ है।मेले की तैयारी को लेकर आज मां नन्दा देवी मंदिर गीता भवन में अध्यक्ष मंदिर समिति मनोज वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।बैठक का संचालन समिति सचिव मनोज सनवाल ने किया।मीडिया प्रभारी जगत तिवारी ने अवगत कराया कि आज की बैठक में खास पर्जा से कई संगठन,ग्राम प्रधान,बीटीसी मेम्बर,नगर से कई महिला संगठन एवं सांस्कृतिक समितियां शामिल रही जिसमें यह तय किया गया कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के अलावा भी ग्रामीण व नगर की महिला सांस्कृतिक समितियां उत्तराखंड की धरोहर झोड़ा,चांचरी का भी भव्य आयोजन करेंगी।सभी दलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को नन्दा देवी मेला समिति सम्मानित करेगी।इसके अलावा मंदिर समिति उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने बताया कि मां नन्दा देवी मेले को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।हिंदी व कुमांऊनी गायन प्रतियोगिताऐ जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में की जायेगी।इसी क्रम में डांस प्रतियोगिता भी की जायेगी जिसका आडीशन 18 अगस्त रविवार के दिन गीता भवन में किया जायेगा एवं 25 अगस्त से 5 सितम्बर तक चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किया जायेगा।प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विगत वर्षों की भांति धनराशि ईनाम स्वरूप प्रदान कि जायेगी।साथ ही इस वर्ष हास्य व्यंग,लाफ्टर की भी प्रतियोगिता की जायेगी।इसी के साथ इस बार मेले में युवा व शोकिया लोगों के लिए पतंग प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया जा रहा है।इस कार्यक्रम के संयोजक नन्दा देवी निवासी दीपक बर्मा एवं सहयोगी सतोष मिश्रा को 30 अगस्त तक पतंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी अपना नामांकन करवा सकते हैं।आज मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के साथ भी नन्दा देवी मंदिर में बैठक की।मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने नन्दा देवी मेले की तैयारियां को लेकर उन्हें अवगत कराया एवं मेले को शानदार,भव्य बनाने हेतु उनसे सहयोग की अपील की और कई सुझाव भी लिए।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी कहा कि मां नन्दा देवी हमारी कुल देवी है इस मेले को शानदार,विशाल,अद्भुत बनाने में उनसे जो बन पड़ेगा वे हर तरह से तैयार हैं।उन्होंने कहा कि यह ऊनका सौभाग्य होगा कि वे मां नन्दा देवी मेले के किसी भी तरह से काम आ सकें। उन्होंने कहा कि उनका तन,मन,धन मां नन्दा देवी मेले को समर्पित है।शासन,प्रशासन,सरकार से जो भी नन्दा देवी मेले में ज़रूरत होगी वे सहयोग स्वरूप करवाएंगे।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनका पूरा सहयोग मेले को मिलेगा।आज की बैठक में अध्यक्ष मनोज वर्मा,सचिव मनोज सनवाल, उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,अनूप साह, अमित शाह मोनू,अर्जुन बिष्ट,मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,रवि गोयल,हरीश कनवाल,मनोज भंडारी,दीवान ढैला, रवि कुमार कन्नोजिया,अशोक जोशी,राधा तिवारी,घुश्मेश्वर समिति से प्रीती बिष्ट सचिव,किरन पंत,पूनम वोहरा,रितु पंत,मीना जोशी,दीपा पांडे,मीना भैसोड़ा,मां नन्दा सर्वदलीय समीति सचिव गीता मेहरा,गंगा पांडे,नीमा देवी,निर्मला जोशी,भारती देवी,हीरा कनवाल,पूनम जनोटी,हरेन्द्र प्रसाद‌ शैली,राजेंद्र बिष्ट,जगदीश लटवाल,हितेश नेगी,दीपा आर्या, विनोद लटवाल,मनोज आर्य,हेम भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *