अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ अल्मोड़ा बाजार का भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों एवं जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि दीपावली हर्षोल्लास का त्यौहार है और उनकी ईश्वर से यह प्रार्थना है कि यह दीपावली सभी के लिए खुशियों का संदेश लेकर आए।भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि दीपावली त्यौहार हमारी संस्कृति का प्रतीक है और हम सभी लोग इसे मिलजुल कर बेहद सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाते हैं।भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी ने भी सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।बाजार भ्रमण कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी,भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,भाजयुमो नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,संजय साह रिख्खू,प्रकाश भट्ट,नगर मंत्री मोहित जोशी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *