अल्मोड़ा-पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के प्रयासों से अल्मोड़ा को अवशेष मोटर मार्गो के निर्माण एवं पार्किंग की सौगात मिली हैं।पूर्व विधायक शर्मा ने बताया कि क्वारब चौसली कोसी बाईपास मोटर मार्ग के अवशेष तीन किलोमीटर की स्वीकृति,विकासखण्ड हवालबाग़ में नये सभागार की स्वीकृति, अल्मोड़ा सोमेश्वर मोटर मार्ग के महतगांव से हवालबाग़ तक दो किलोमीटर मोटर मार्ग की स्वीकृति, कोसी नदी में मोटर पुल की स्वीकृति, अल्मोड़ा मुख्य मार्ग में एम ई एस मोड़ से जी आई सी मैदान तक एक किलोमीटर मोटर मार्ग की स्वीकृति, एन टी डी में पार्किंग निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री के द्वारा सैद्धांतिक रूप से मिल गई हैं। श्री शर्मा ने कहा कि इसके साथ ही रानीधारा क्षेत्र वासियों की मुख्य समस्या रानीधारा सड़क के निर्माण के लिए भी लोक निर्माण विभाग के द्वारा लगभग नब्बे लाख रूपये का टेंडर लगा दिया गया हैं।शीघ्र ही रानीधारा सड़क का निर्माण प्रारम्भ हो जायेगा जिसे पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रानीधारा सड़क में पानी की निकासी के लिए नालियों का भी पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के विकास के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *