अल्मोड़ा-आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा की जनता को एक बड़ी सौगात दी है।अल्मोड़ा की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में सरयू शेराघाट अल्मोड़ा पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण की घोषणा करते हुए इसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के सचिव पेयजल विभाग को आदेश जारी किये हैं।विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा पिछले लंबे समय से इस योजना को धरातल पर उतारने के प्रयास कर रहे थे एवं पूर्व में उनके द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री से भी लगातार इस संबंध में चर्चा की गई थी जिसकी सैद्धांतिक स्वीकृति मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्व में दी गई थी।आज स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा इस योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के आदेश दिए गये है। इस योजना की स्वीकृति से अल्मोड़ा की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होने की उम्मीद जगी है। राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की ओर से इस योजना का स्वीकृत होना अल्मोड़ा में भविष्य के हिसाब से बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *