अल्मोड़ा-आज स्याळीधार में चल रहे स्वर्गीय जगन्नाथ लटवाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा उपस्तिथ रहे और उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम से पूर्व स्यालीधार मुख्य सड़क पर पहुंचने पर स्याळी,फड़का,दियोली और सिमकुकड़ी के समस्त महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने कैलाश शर्मा का सड़क पर पटाकों की आतिशबाजी एवं फूल मालाओं से माल्यार्पण के साथ जोरदार स्वागत किया।ग्रामीणों ने अपनी भावनाओं से कैलाश शर्मा को अवगत कराते हुए कहा कि पूर्व में उनके विधायक कार्यकाल में ही दोनों गांव को जोड़ने के लिए मुख्य मार्ग का निर्माण किया गया था। उसके बाद कई नेता एवं विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधि यहां पर आए लेकिन पिछले 20 वर्ष में कोरे आश्वासन के अलावा ग्रामीणों को कुछ नहीं मिला और उन्हें सड़क मार्ग से अभी तक वंचित रहना पड़ा है और क्षेत्र वासियों की वर्षों से लंबित दोनों ग्राम सभाओं को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए मोटर मार्ग की मांग कैलाश शर्मा से की है।कैलाश शर्मा ने क्षेत्र वासियों को आश्वासन देते हुए कहा है कि वह शीघ्र ही प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष इस विषय को रखेंगे और इस सड़क की स्वीकृति किसी भी हाल में करवाएंगे।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, महामंत्री सुंदर मटियानी, महेन्द्र रावत, पूर्व ग्राम प्रधान लाल सिंह लटवाल, उमेद कनवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हरीश ऐरी, बद्री दत्त पाण्डेय, ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह, आनंद कनवाल, भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष किशन बिष्ट,जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी, भाजपा युवा मोर्चा अल्मोड़ा नगर अल्मोड़ा अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, पारस कांडपाल, मोहित बिष्ट, हिमाल शर्मा, राजू जोशी, श्रीमती कमला लटवाल अध्यक्ष स्वयं सहायता समूह, ना देवी, दीपा देवी, बूथ अध्यक्ष हरीश लटवाल, दीपक ऐरी, पंकज ऐरी, सुभम चौहान, अल्मोड़ा ग्रामीण मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, प्रतियोगिता के आयोजक मंडल के सभी पदाधिकारी, दोनों ग्राम सभाओं समस्त महिला शक्ति, युवा भाई एवं वरिष्ठजन उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *