जागेश्वर-विगत रात्रि आल्टो कार जो सिमलखेत से भैसाडी की ओर आ रही थी,ध्याडी से आधा किमी पहले खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसमें वाहन में सवार जीवन सिंह पुत्र बच्ची सिंह ग्राम भैसाडी एवम् गीता देवी पत्नी जीवन सिंह दोनों पति-पत्नी की मृत्यु हो गई थी।इस हृदयविदारक घटना पर जागेश्वर के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाऐं व्यक्त की हैं तथा ईश्वर से मृतकों के परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,लमगड़ा ब्लाक कांंग्रेस अध्यक्ष दीवान सतवाल, धौलादेवी ब्लाक कांंग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट तथा पूर्व डीसीबी अध्यक्ष प्रशान्त भैसोड़ा ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
