अल्मोड़ा-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने लोक निर्माण विभाग के सचिव से वार्ता कर जागेश्वर क्षेत्र की 2016 में स्वीकृत सड़कों की शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की है।अल्मोड़ा के विकासखंड लमगड़ा अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज,पिपली न्याय पंचायत बकस्वाड़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सचिव उत्तराखंड शासन लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडे ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सचिव लोक निर्माण विभाग को ज्वारनैणी,बक्सवड,पिपली सड़क जो पूर्व में स्वीकृत मोटर मार्ग तथा तथा धौलगलिना जैंती मोटर मार्ग का डामरीकरण करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। कुंजवाल ने बताया कि सचिव पीडब्ल्यूडी ने पूरी जानकारी के साथ बहुत लंबी चर्चा करते हुए विशेष रूप से ज्वारनैली बक्सवर पिपली मोटर मार्ग जो की 2016 से स्वीकृत है जिसमें भूमि हस्तांतरण भी हो चुकी है के वर्तमान आगणन के सापेक्ष जो भी धनराशि कम पड़ पड़ रही है उसकी स्वीकृति दिलाने की बात कही।तत्काल इसकी धनराशि स्वीकृत करते हुए काम प्रारंभ करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए।कुंजवाल ने लोक निर्माण विभाग के सचिव को धन्यवाद दिया देते हुए जल्द से जल्द लोनिवि अल्मोड़ा को टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की।


