गोचर- पूर्व राज्यमंत्री,भाजपा नेता एवं उत्तराखंड वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ए के सिकंदर पवार आज गोचर पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के बद्रीनाथ उपचुनाव के प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री पवार ने रानागांव में जन सम्पर्क भी किया। जन सम्पर्क के दौरान श्री पवार ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी के समर्थन में वे विधानसभा में जन सम्पर्क कर उनके पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है जिसका लाभ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिलेगा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री धामी प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में लगातार फैसले ले रहे हैं उसका लाभ भी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिलना तय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड की जनता ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर शानदार तरीके से भाजपा को विजय दिलाई उसी तरह उपचुनाव में भी निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय होगी।श्री पवार ने कहा कि वे बद्रीनाथ विधानसभा में यथासंभव घर घर तक पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे और निश्चित रूप से उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहरायेगी।श्री पवार के साथ सुरेश परदेशी,किशन राम,राजू वाल्मिकी,बिन्दु वाल्मीकि,सुरेश बाल्मिकी सहित आधा दर्जन लोग अल्मोड़ा से गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *