अल्मोड़ा-युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय से दोनों अस्पतालों और सभी पुलिस चौकियों में काम कर रहे फ्रंट लाइन वॉरियर्स को रिफ्रेशमेंट बांट कर कोरोना महामारी के इस दौर में जनहित में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल,बेस अस्पताल,बेस पुलिस चौकी,धारानौला पुलिस चौकी, एनडीडी पुलिस चौकी,मुख्य कोतवाली होकर सभी कर्मचारियों को फलों का जूस वितरित कर उनका आभार जताया।युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा संकट के इस दौर में स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों द्वारा दिन रात जनता को राहत पहुंचाने का काम किया जाता है,अपने अपने परिवारों के साथ रह कर भी सभी स्वास्थ्य कर्मचारी और पुलिस कर्मी अपनी ओर से लोगों को राहत पहुंचाने में जुटे हुए हैं, ऐसे में उनकी हौसलाफजई करना जरूरी है।जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि स्व०राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के दिन युवा कांंग्रेस इन सभी फ्रंट लाइन वॉरियर्स का उनके काम के प्रति समर्पण का आदर करते हैं और समाज हित में उनके द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना करते हैं।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, मोहन सिंह देवली,संजीव कर्म्याल, भानु बिष्ट,विपुल कार्की,दीक्षांत कोरंगा,ललित सिंह सतवाल शामिल रहे।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने भी अपनी उपस्थिति देकर स्वास्थ्य कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई की।