बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77 वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए जिला अस्पताल बागेश्वर में फल वितरण किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि युवाओं को वोट का अधिकार व संचार क्रांति देश के लिए राजीव गाँधी की ही देन है।जिसके लिए वो सदैव देशवासियों के दिलो में अमर रहेंगे।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी और संबद्ध उद्योगों को बढ़ावा दिया।इनमें से एक तरीका ऐसे उद्योगों,विशेषकर कंप्यूटर,एयरलाइंस, रक्षा और दूरसंचार पर आयात कोटा, करों और शुल्कों को कम करना था। कम्प्यूटरीकृत रेलवे टिकट की शुरुआत के बाद भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण किया गया।श्री जोशी ने कहा कि वे खुद युवा थे,राजीव गांधी ने युवाओं को सशक्त बनाने की मांग की।उस अंत तक संविधान का 61 वां संशोधन अधिनियम 1989 में पारित किया गया था,जिसमें मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई थी।इस कदम ने राज्यों में लोकसभा सांसदों और विधायकों को चुनने के लिए युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट डालने का अधिकार दे दिया था।
उन्होंने कहा कि युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21 वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है।40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया।इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 से 1991 के बीच राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे।इन पांच वर्षों में ही इस युवा प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से देश की जनता के दिलोदिमाग में अमिट छाप छोड़ी।एक ही कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए,जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21 वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है।40 वर्ष में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,लोकमणी पाठक जिलाध्यक्ष कांग्रेस,ईश्वर पांडे प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस,अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,सुनील पांडे जिला कोषाध्यक्ष,जीवन पांडे अनुशासन समिति जिलाध्यक्ष,संस्कार भारती नगर संयोजक सोशल मीडिया,रोहित खैर नगर अध्यक्ष,जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष,उमेश मनराल जिला उपाध्यक्ष,खालिद हुसैन जिला प्रवक्ता, अंकित नगरकोटी,निहारिका, राहुल,अज्जू,नितिन,गणेश कुमार जिला महासचिव,कुंदन गोस्वामी धीरज कुमार आदि मौजूद थे।