अल्मोड़ा-सुशासन दिवस एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर दिनांक 25 दिसंबर 2025 को जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा धारानौला रोड स्थित अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यालय (नियर मारुति सर्विस सेंटर) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रज़ा अली अंसारी ने अटल जी के व्यक्तित्व और राष्ट्रीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे तेजस्वी नेता थे जिन्होंने मर्यादा,संवाद,राष्ट्रभक्ति और सुशासन की नई परिभाषा लिखी।अंसारी ने विशेष रूप से अटल जी द्वारा करवाए गए पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कदम भारत की शक्ति,साहस और आत्मनिर्भर सुरक्षा नीति का प्रतीक था।उन्होंने कहा दुनिया के भारी दबाव के बावजूद अटल जी ने राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी और भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाकर विश्व मानचित्र पर गौरव दिलाया।उन्होंने कहा कि अटल जी का शासनकाल वास्तव में सुशासन का आदर्श मॉडल था।उनकी शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने देश के दूरस्थ गाँवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।आज गांव गांव तक जो मजबूत सड़कें पहुंची हैं,वह अटल जी की दूरदृष्टि और सुशासन की अनमोल देन है।अंसारी ने कहा कि अटल जी ने सर्वसमावेशी विकास,लोकतांत्रिक संवाद और राष्ट्रधर्म को हमेशा सर्वोपरि रखा। विपक्ष का सम्मान करने और राजनीति में शिष्टता बनाए रखने का उनका आदर्श आज भी दुर्लभ है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अटल जी के दिखाए मूल्य,सेवा भाव,राष्ट्रप्रेम और अनुशासन को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।हमें भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है और सुशासन के इस मिशन को मजबूत करना है।इस अवसर पर अनवर ख़ान,असलम जिन्ना, मुस्तकीम मलिक,मोहम्मद नसीम,श्रीमती रुबीना मुदस्सर, शाहनवाज़ वारसी,दानिश अंसारी,समर चाँद अंसारी, अकबर ख़ान,अफसर ख़ान, आहिल रज़ा ख़ान,दिलावर ख़ान, फ़रज़ाना अंसारी,सोनिया अंसारी,शबाना अंसारी,निदा अंसारी,अनीता गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को पुनः प्रचंड बहुमत दिलाने का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया।अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष रजा अली का स्वागत सत्कार किया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *