अल्मोड़ा-पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी को एसडीपी आईकॉनिक वूमेन ऑफ दी वर्ल्ड 2021 अवार्ड के मिलने से जहां एक ओर शोभा जोशी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है वहीं दूसरी तरफ अल्मोड़ा में खुशी की लहर दौड़ गई है।उन्हें यह अवार्ड हाल ही में महाराष्ट्र की इनोवेटिव अवॉर्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ अमर सिने प्रोडक्शन के द्वारा वर्चुअल एसपीडी इंटरनेशनल विमेन आइकन अवार्ड 2021 के तहत दिया गया है। शोभा जोशी को यह अवार्ड उनकी प्रतिभा व समाज सेवा में उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को पहचानना चाहिए और अपने सपनों को साकार करने के लिए हर कोशिश करते हुए अपने समाज के लिए अपनी भूमिका को निभाना चाहिए।
