अल्मोड़ा-अल्मोड़ा की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी को अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।हल्द्वानी के आनन्द आश्रम रामपुर रोड गौरापड़ाव में हुए सम्मान समारोह में उन्हें समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मैडल दिया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति की राष्ट्रीय अध्यक्षा डा० कविता रायजादा,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष कनक चन्द्र,प्रदीप पाटिल,खण्डा पुरकर,राष्ट्रीय सचिव हरदीप सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि श्रीमती जोशी को यह पुरस्कार उनके सामाजिक सेवा,न्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष, बहूमूल्य प्रतिभा एवं अनुकरणीय व्यक्तित्व के लिए प्रदान किया गया है।इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि शोभा जोशी इसी तरह निरन्तर समाजहित में पूरी ढृढ़ता के साथ कार्य करती रहेंगी।श्रीमती जोशी को पुरस्कार मिलने पर अल्मोड़ा के समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यापारी प्रकाश रावत ने हर्ष व्यक्त किया है।