अल्मोड़ा-शुक्रवार को विजयादशमी के शुभ अवसर पर स्वर्गीय विजय जोशी की स्मृति में पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी ने सभी पुतला कमेटियों को दशहरा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में परितोषिक राशि प्रदान करने की घोषणा की तथा स्टेडियम में जाकर उन्होंने सभी पुतला कमेटी के अध्यक्षों को यह राशि अपने हाथों द्वारा प्रदान की और आशा जताई कि भविष्य में सभी पुतला समिति को एक अच्छा पारितोषिक प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर उन्होंने सभी पुतला कमेटियों के लोगों का उत्साह वर्धन भी किया।इस अवसर पर श्रीमती शोभा जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी की नाम से विश्व विख्यात है।यहां के कलाकार प्रत्येक त्यौहारों में अपनी अग्रणी भूमिका में रहते हैं।दशहरे में भी कलाकार दिन रात एक करके भव्य पुतलों का निर्माण करते हैं ताकि अल्मोड़े का दशहरा महोत्सव भव्य हो सके।उन्होंने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि इन कलाकारों की किसी ना किसी रूप में हौसला अफजाही करें।ताकि आने वाले समय में यह कलाकार और अधिक उत्साह के साथ इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संपादित कर सकें।इस अवसर पर सभी लोगों ने श्रीमती शोभा जोशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष का तहे दिल से धन्यवाद दिया।अल्मोड़ा के इतिहास में कल दशहरा महोत्सव पर पहली बार पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने दो पुतलों का दहन भी किया।