अल्मोड़ा-अल्मोड़ा की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी को विगत दिनों देहरादून में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में देवभूमि कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के हाथों दिया गया।सोसाइटी ऑफ मिशन फोर जी प्लस गौ,गंगा, गांव और गायत्री वार्षिकोत्सव 2025 अतीत वर्तमान और भविष्य उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष के पूर्ण होने पर उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के विकास में समर्पण एवं सेवा हेतु उन्हें यह सम्मान दिया गया है। विदित हो कि अल्मोड़ा की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यों एवं जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर अपनी सहभागिता देती आ रही है।उनके द्वारा पूर्व में अनेक निर्धन कन्याओं का विवाह अपने निजी खर्चे पर करवाया गया है।इसके साथ ही कोरोनाकाल में भी उनके द्वारा व्यापक रूप से गांव-गांव में जाकर जरूरतमंदों को अनाज,राशन,दवा एवं आर्थिक रूप से मदद की गई थी। इसके साथ ही साथ एक लंबे समय से वह निर्धन मेधावी विद्यार्थियों की भी उनके अध्ययन में मदद करती आ रही है।पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी को यह सम्मान प्राप्त होने पर नगर वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *