अल्मोड़ा-कोरोना संक्रमण दूसरी लहर में कोविड कर्फ्यू के दौरान पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस हर जरूरतमन्दों की मदद के लिए निःस्वार्थ भाव से आगे आ रही है,वहीं कोविड कर्फ्यू के नियमों का पालन कराने में जगह-जगह पुलिस अधि०/कर्म० कर्मियों द्वारा अपनी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रही है।श्रीमती शोभा जोशी पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष एवं श्री प्रकाश रावत वरिष्ठ व्यापारी/समाजसेवी द्वारा आज 100 स्टीम वेपोराइजर मशीन एवं 50 सेनेटाइजर बड़े प्रदान करते हुए कहा कि इस आपदा और संकट की घड़ी में पुलिस कर्मी हर नागरिक की हिफाजत के लिए दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं ऐसे में पुलिस को सहयोग करना भी हमारा है।एस०एस०पी० अल्मोड़ा द्वारा इस सहयोग हेतु पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी का आभार व्यक्त किया गया।