ताकुला-शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ताकुला विकासखण्ड के ग्राम सुनौली में आकर पूर्व स्वतन्त्रता सेनानी स्व० दौलत सिंह भाकुनी जी की मूर्ति का अनावरण किया।तत्पश्चात् पूर्व मंत्री स्व० सोबन सिंह जीना की मूर्ति पर मालयार्पण कर रामलीला मैदान में कार्यक्रम को सम्बोधित किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,रानीखेत विधायक करन मेहरा,अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी,कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्सवाण आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि स्वत्रन्त्रता सेनानी स्व० दौलत सिंह भाकुनी को देश की रक्षा के लिए ,अंग्रेजों से इस देश को आजाद कराने हेतु कई बार जेल भी जाना पड़ा।इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार केवल द्वेष भावना की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्री रहते उन्होंने ताकुला विकासखण्ड के अनर्तगत कई स्कूलों का उच्चीकरण,कई सड़कों का नवनिर्माण,अस्पतालों की स्थापना,बसौली में तीन ट्रेडों के साथ आई टी आई की स्थापना,सुनौली हाईस्कूल का उच्चीकरण, भकूना नदी में पुल निर्माण,ताकुला पालिटेक्निक में अतिरिक्त ट्रेडों के साथ कई समस्याओं के निदान की स्वीकृति प्रदान की थी।उन्होंने कहा कि जो कार्य उनके कार्यकाल में अधूरे रह गये थे उन शासनादेशों को भाजपा सरकार ने फाईलों में बन्द करने का कार्य किया।उन्होंने कहा कि यदि कांंग्रेस सरकार आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता में आयेगी तो ताकुला की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का काम किया जाएगा।इस अवसर पर उन्होंने स्व० स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व० दौलत सिंह भाकुनी जी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर 60 सेवानिवृत्त फौजियों को शाल पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, रानीखेत विधायक करन मेहरा,पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांंग्रेस कमेटी ताकुला के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र लोहनी एवं संचालन दिनेश पिलख्वाल एवं दिनेश नेगी ने किया।कार्यक्रम में राज्यमंत्री ए के सिकन्दर पवार,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,प्रशान्त भैसोड़ा,कमलेश पाण्डज,तारा चन्द्र साह,गोपाल खोलिया,निर्मल रावत,दिवान सतवाल,तारा चन्द्र जोशी,संजय दुर्गापाल,गजेन्द्र फर्तयाल, गोपाल देव,राजेन्द्र बिष्ट, किशोर नयाल,कुन्ती भाकुनी,पूरन सिंह सुप्याल,तारा चन्द्र डंगवाल,मनोज भाकुनी, गोपाल सिंह भाकुनी,नन्दन सिंह,हर्ष पिलख्वाल,अशोक भोज,चन्दन सिंह बिष्ट,संतोष नेगी,सुनील बाराकोटी,प्रेमा भाकुनी, नीमा बाराकोटी,विमला बाराकोटी, देवेन्द्र बिष्ट,बालम भाकुनी, रमेश भाकुनी,महेश पाण्डे,आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर एडवोकेट प्रेम राम,महेश राम,हेमन्त भाकुनी, बालम सिंह चौहान,गिरिजा जोशी,नन्दन सिंह नयाल,सन्तोष लोहनी,मनोज लोहनी,हेम लोहनी,जगदीश काण्डपाल, निर्मल नयाल,गिरीश राम आर्या,विशन बाराकोटी, महेश चन्द्र काण्डपाल, तारा चन्द्र लोहनी,नवल सिंह नेगी,सूरज कुमार,रोहित कुमार,जगत सिंह नेगी,राजन सिंह,गंगा देवी,गुंजन भाकुनी आदि ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के आयोजक राजेन्द्र बाराकोटी ने सभी कांंग्रेसजनों व क्षेत्रीय जनता का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
