अल्मोड़ा-कल सालम क्रांति दिवस के एक दिन पहले जागेश्वर विधानसभा के विकासखंड लमगडा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का लमगड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कल सुबह 9 बजे लमगड़ा से सालम क्रांति दिवस को शहीदों को श्रद्धांजलि देने को प्रस्थान करेंगे। कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने बताया कि हरीश रावत का आज रात्रि विश्राम हिम अदवाय रिसोर्ट में है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत करने वालों में मुकुल जुनेजा,नैंसी जुनेजा,कृतिका जुनेजा,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीवान सतवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत,दीवान सिंह भैंसोड़ा,प्रशांत भैंसोड़ा,देवेंद्र धोनी,कमल बिष्ट,राजेश अधिकारी, रमेश बिष्ट,पान सिंह सतवाल,खेम सिंह नगरकोटी,मोहन नगरकोटी, दीपक मलाड़ा,रमेश बोरा,पुष्पेश मेर, कानू बिष्ट,हिमांशु बिष्ट,पान सिंह सतवाल,भगवत सतवाल,पुष्पेश मेर, कपिल जोशी,नवीन आर्य आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *